जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के यौन शोषण एवं आपत्ति जनक फोटो लेकर धमकी देने के आरोपी – पंचांनंद पांडे गिरफ्तार

जमीनी स्तर पर अनुसंधान किया जाएगा तो जंगल वारफेयर स्कूल की सभी सच्चाई सामने आ जाएगी। पीड़िता और भी हैं सिर्फ सामने आने की देरी है।

May 11, 2021 - 07:36
जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के यौन शोषण एवं आपत्ति जनक फोटो लेकर धमकी देने के आरोपी – पंचांनंद पांडे गिरफ्तार

देशपत्र डेस्क :

जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट आईआरबी 8 के जवान पंचानंद पांडे यौन-शोषण एवं आपत्तिजनक फोटो लेकर धमकी देने के आरोपी को नेतरहाट थाना पुलिस प्रशासन द्वारा आज दिनांक – 11-05-2021, सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। आरोपी का एसडीपीओ महुआडांड़ के समक्ष बयान लिया गया। 24 घंटे में आरोपी को लातेहार जेल भेज दिया जाएगा।

इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा- जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट के जवानों के लिए कोई नियम कानून नहीं है उन्हें रात 12 – 01 बजे भी घूमते हुए पाया जा सकता है। लगता है यह जवानों का प्रशिक्षण केंद्र नहीं साड़ो का प्रशिक्षण केंद्र है । जमीनी स्तर पर अनुसंधान किया जाएगा तो जंगल वारफेयर स्कूल की सभी सच्चाई सामने आ जाएगी। पीड़िता और भी हैं सिर्फ सामने आने की देरी है।

सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना (महुआडांड़) एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामबिसुन नगेसिया, गजेंद्र किसान, प्रकाश यादव, रितेश किसान, तेज नारायणन किसान, राजू लकड़ा एवं अन्य ग्रामीणों के प्रतिनिधित्व में पीड़िता को साथ लेकर नेतरहाट थाना में प्राथमिकता दर्ज कराया गया था।
सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना – नेतरहाट थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ महुआडांड़ के प्रति त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नेतरहाट थाना के साथ मिलकर भविष्य में भी ऐसे आरोपी को पकड़ने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0