जन अधिकार पार्टी द्वारा मृतक के परिजनों को दी जाएगी सहायता राशि:- कन्हैया

Jun 5, 2024 - 10:08
जन अधिकार पार्टी द्वारा मृतक के परिजनों को दी जाएगी सहायता राशि:- कन्हैया

गया से अमरेंद्र सिंह के रिपोर्ट


गया/मानपुर : मानपुर प्रखंड के कलाली रोड स्थिति हरिजन धर्मशाला के समीप रामस्वरूप प्रजापति जो पुलिसिया जुल्म के कारण मृत्यु हो गया था। जन अधिकार पार्टी (लो.) के प्रदेश के प्रवक्ता एवं वजीरगंज विधानसभा के प्रत्याशी राजीव कुमार कन्हैया ने गुरुवार को मृतक के परिजन से मिले और गहरा दुख व्यक्त हुए कन्हैया ने कहा कि पुलिसिया प्रताड़ना के कारण घर का एकलौता कमाने वाला व्यक्ति जिसके ऊपर पूरे परिवार का भरण पोषण का जिम्मेवारी था, जो पुलिस की बर्बरता के कारण उसकी मृत्यु हो गई, जो बड़ी ही आक्रोश का विषय है। श्री कन्हैया ने घोषणा किया कि मृतक परिजनो को जन अधिकार पार्टी के द्वारा 25 हजार रुपये का सहयोग राशि दिया जाएगा, और पार्टी से जो भी बनेगा सहायता के लिए सदैव तत्पर तैयार रहेंगे। तथा सरकार से हमलोग मांग करते हैं की अभिलंब उसके परिजन को चार लाख मुआवजा दिया जाए एवं उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिया जाए और अभिलंब उसके परिजनों को न्याय नहीं मिला तो जनाधिकार पार्टी 4 अप्रैल को आईजी कार्यालय का घेराव करेगा एवं न्याय की मांग करेगा।

श्री कन्हैया ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ऑपरेशन के कारण दिल्ली में है, निश्चित रूप से स्वस्थ होने के बाद रामस्वरूप प्रजापति के परिजन से मिलेंगे और उनको आर्थिक मदद की जाएगी। बता दें कि मानपुर कलाली रोड स्थित हरिजन धर्मशाला के समीप मंगलवार की शाम मटका फोड़ने व डीजे बजाने को लेकर हुए,मारपीट में मृत्यु हो गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0