जेसीआई उड़ान के पदस्थापना समारोह में बोलीं कल्पना सोरेन, “सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाएं करें अपनी क्षमता का सदुपयोग”

Jan 9, 2020 - 06:44
जेसीआई उड़ान के पदस्थापना समारोह में बोलीं कल्पना सोरेन, “सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाएं करें अपनी क्षमता का सदुपयोग”

रांची : जेसीआई उड़ान की नई अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित पदस्थापना समारोह में नए सत्र (2020) के लिए कार्यभार संभाला। समारोह में जेसीआई उड़ान की निवर्तमान अध्यक्ष आभा भंडारी ने नई टीम के पदधारियों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। श्रीमती भंडारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में जेसीआई उड़ान की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पूर्व पदधारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि कल्पना सोरेन विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं अपनी क्षमता का सदुपयोग समाज के नवनिर्माण की दिशा में करें। सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और त्याग से शिखर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है। महिलाएं मां, बहन, बेटी, दादी, नानी आदि की भूमिका में होती हैं। उन्हें घर-परिवार के अलावा समाज के अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्णभूमिका निभानी होती है। इसमें महिलाएं सफल रहती हैं। श्रीमती सोरेन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला संगठनों की काफी अहम भूमिका होती है। इस दिशा में जेसीआई उड़ान के कार्यों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ें, तभी स्वस्थ और स्वच्छ समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। जेसीआई उड़ान की नई टीम के पदधारियों और सदस्यों को उन्होंने बधाई देते हुए उन्हें अपने मिशन में सफल होने की शुभकामनाएं दी।
मौके पर जेसीआई मंडल 3 के प्रमुख प्रकाश अग्रवाल, संजीव पोद्दार, राखी जैन, कोषाध्यक्ष इशा फोगला, निदेशक निधि बियानी, वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, अनीता अग्रवाल, प्रिया पोद्दार, प्रियंका सर्राफ, खुशबू जैन, संतोष तुलस्यान, मनीषा सोमानी, कोमल रूंगटा, नीतीशा जालान, प्रीति मोहता, शीतल ड्रोलिया, कीर्ति बुधिया, निधि सर्राफ मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से चेंबर के अध्यक्ष कुणाल आजमानी, जेसीआई रांची के प्रेसिडेंट अमित खोवाल, निशांत मोदी, संदीप जालान सहित काफी संख्या में जेसीआई और जेसीआई उड़ान के सदस्यगण व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0