निर्धन बच्चों के बीच श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट ने बांटे दैनिक उपयोग की सामग्री

Jun 6, 2024 - 08:29
निर्धन बच्चों के बीच श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट ने बांटे दैनिक उपयोग की सामग्री

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट ( दिल्ली) की शाखा रांची के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने मंगलवार को राजधानी के ईस्ट जेल रोड, चडरी बस्ती एवं विभिन्न बस्तियों मे रहने वाले निर्धन परिवार के लगभग 200 बच्चों के बीच टूथपेस्ट, टूथब्रश, नहाने का साबुन, कलर पेन्सिल व अल्पाहार का निशुल्क वितरण किया।
सेवा का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह,मनोरंजन दास, चन्दन लोहरा, रवि मुंडा की देखरेख में संस्था के पदधारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
मानव सेवा के इस महान कार्य मे संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी,निर्मल छावनिका,नन्द किशोर चौधरी,आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता,सुरेश कुमार चौधरी सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0