पटवाटोली दुर्गा स्थान में प्रतिभा मिलन समारोह सम्पन्न

Jun 26, 2022 - 09:54
पटवाटोली दुर्गा स्थान में प्रतिभा मिलन समारोह सम्पन्न

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के पटवाटोली दुर्गा स्थान में शनिवार को नवप्रयास के तत्वधान में प्रतिभा मिलन समारोह 2000 20-22 मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि के रूप में मयंक बरबरे आयुक्त मगध प्रमंडल के साथ-साथ डॉक्टर सुचेता अग्रवाल चीफ मैनेजर एसबीआई शशिकांत प्रसाद, प्रेम नारायण पटवा बुनकर कल्याण अध्यक्ष, पटवा जाति सुधार समिति उपाध्यक्ष नवरत्न प्रसाद, दुखन पटवा सचिव, भीमराज प्रसाद खेमराज प्रसाद, श्याम राज प्रसाद, के.डी प्रसाद एवं अन्य अतिथि गण समारोह में उपस्थित हुए, इस कार्यक्रम में सभी आईआईटी में सफल प्रयास करने सम्मानित किया गया, इस नवप्रयास द्वारा 10 विभाग में परीक्षा के लिए 47 विद्यार्थी जोग मुख्य रूप से SSC, IIT, CAT, BPSC, AIIMS, PG, NEET तथा अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुछ मुख्य रूप से चल रहा है नवप्रयास के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा भी ली गई थी जिसमें वर्ग पंचम से लेकर दशम वर्ग के विद्यार्थी इसमें भाग लिया नवप्रयास द्वारा लिया गया प्रतियोगिता परीक्षा में 56 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, प्रतिभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नवप्रयास के द्वारा निम्न सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गया। नवप्रयास के वर्तमान अध्यक्ष रामकुमार, सचिव विकास कुमार एवं सहयोगी शशि कुमार, अमर कुमार, सरस्वती कुमारी, रवि कुमार, आदित्य राज, शिवा कुमार साथ में सभी नवप्रयास के परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0