भारत जोड़ों जनसंवाद सह सम्मान समारोह में 09 सितंबर को बोधगया में जुटेंगे देशभर के लोग:- कांग्रेस

Sep 4, 2023 - 06:30
भारत जोड़ों जनसंवाद सह सम्मान समारोह में 09 सितंबर को बोधगया में जुटेंगे देशभर के लोग:- कांग्रेस

गयक | देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, ईमानदार, लोकप्रिय नेता, देश की आवाज राहुल गांधी के नेतृत्व में संपन्न हुए ऐतिहासिक भारत जोड़ों यात्रा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर बोधगया के महाबोधी कन्वेंशन सेंटर हॉल में 09 सितंबर 2023 को ” भारत जोड़ो जनसंवाद सह सम्मान समारोह ” में बिहार, झारखंड सहित देश के कोने, कोने से हजारों, हजार की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक, भाग लेंगे। भारत जोड़ों जनसंवाद सह सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डा अखिलेश प्रसाद सिंह, तथा अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ, साथ कई राष्ट्रीय एवम् प्रदेश के नेता शामिल होंगे, क्रार्यक्रम की व्यापक सफलता, प्रचार प्रसार, बिहार तथा झारखंड के सभी जिलों से लोगो की भागीदारी सुनिश्चित कराने, हेतु तैयारी एवम् संचालन समिति बनाने आदि के लिए स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी, सह कार्यक्रम के संयोजक मो उमैर खान उर्फ टीका खान, गया जिला कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन कुमार मिश्रा, गया जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मो अयूब खान उर्फ कमर खान,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व गया जिला अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सादुल्लाह फारूकी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह,दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला प्रदीप शर्मा, अमरजीत कुमार, मो नवाब अली, मो अजहरुद्दीन, खालिद अमीन, राजीव कुमार सिंह उर्फ लाबी सिंह, संजय महाराज, शिव कुमार चौरसिया, प्रो मो जावेद, राज कपूर गुप्ता, राजेश कुमार, आशु कुमार, रंजीत सिंह, राम विलास पासवान, मो फैजान खान, रामजी प्रसाद, ब्रजेश राय, आदि ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने, अपने विचार रखे। विश्व के लोकतंत्र के महानायक जननेता राहुल गांधी विगत नौ वर्षो से मोदी सरकार के विफलताओं एवम् गलत नीतियों के खिलाफ संसद से सड़क तक आवाज बुलंद करते आ रहे है। भारत जोड़ों यात्रा के चार हजार किलोमीटर दूर तय करने के दौरान उन्होंने देश के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, बच्चे, बूढ़े , महिलाएं से रू ब रू होकर उनके दिल की बाते सुनी, उनके जमसमस्याओ को समझा। भारत जोड़ो जनसंवाद सह सम्मान समारोह में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया के शंखनाद तथा कांग्रेस जो कहती हैं, वो करती है के नीतियों को आत्मसात कर देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम सीमा पर पहुंची बेरोजगारी , भ्रष्टाचार, घोटाला , अडानी प्रकरण की जे पी सी जांच के लिए चल रहे संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता हेतु गया जिला कांग्रेस कमिटी, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, इंटक, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ के नेता, कार्यकर्ता जन, जन, घर घर में प्रचार, प्रसार शुरू कर दिए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0