भाजपा बिहार प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के तीन दिवसीय कार्यक्रम द बुद्धा रिसोर्ट बोधगया में सम्पन्न

Jun 16, 2022 - 10:51
भाजपा बिहार प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के तीन दिवसीय कार्यक्रम द बुद्धा रिसोर्ट बोधगया में सम्पन्न

अमरेन्द्र कुमार‌ सिंह

गया । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के तीन दिवसीय कैलाशपति मिश्रा सभागार द बुद्धा रिसोर्ट बोधगया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धनराज शर्मा ने किया । तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 15 सत्र चला जिसमें पंडित मुरलीधर राव बिहार राज्य प्रभारी क्षेत्रीय प्रशिक्षण, राधा मोहन सिंह सांसद पूर्व मंत्री, नरेंद्र नाथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, तारकेश्वर प्रसाद उपमुख्यमंत्री, नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री, सैयद शाहनवाज हुसैन उद्योग मंत्री, भिखूभाई दलसनिया प्रदेश महामंत्री संगठन, संजय जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष सांसद विषय का संबोधन किया। मोदी सरकार की विदेश नीति, कृषि क्षेत्र, गरीब कल्याण योजना, बिहार सरकार की उपलब्धियां राष्ट्रीय पूर्ण निर्माण में भाजपा का योगदान, सोशल मीडिया का सही उपयोग, बिहार प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभारी महामंत्री विधायक एवं सांसद मौजूद रहे प्रशिक्षण में सहयोगी प्रमोद चौधरी, कंचन सिन्हा, दुखन पटवा, राजेश चौधरी, हरिराम सिंह, योगेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, दिनेश सिंह एवं गया जिला के पदाधिकारीगण उपस्थिथ थें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0