भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्म शाखाओं का दौरा किया

Feb 18, 2023 - 11:04
भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्म शाखाओं का दौरा किया

गया । 18 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, गया अंचल के पदाधिकारी गण ने अंचल के कार्यरत अधिकारों की कार्य करने के दौरान आने वाली परेशानी और कई समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। नंद कुमार पाठक जोनल अध्यक्ष, राजीव नयन जोनल सचिव, राकेश कुमार सिन्हा आंचलिक सदस्य, म्रगांक आंचलिक सदस्य एवं नीतीश कुमार आंचलिक सदस्य आदि ने क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय नालंदा के अंतर्गत आने वाले शाखाओं के अधिकारियों से मिलने एवं उनकी परेशानियों के समझने का कार्यक्रम किया । इस क्रम में हिसुआ, नवादा मुख्य शाखा, नवादा बाजार, नवादा स्टेडियम शाखा, नवादा एडीबी, बिहार शरीफ मुख्य शाखा आर ए सी सी, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के अधिकारियों से मिले और अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक साधन कुमार सिंह से मिलकर अधिकारियों की समस्याओं के बारे में काफी देर तक लंबी बातचीत की। अनेक समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0