मानपुर नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 41वां दिवस पर झंडातोलन किया

Jun 5, 2024 - 10:08
मानपुर नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 41वां दिवस पर झंडातोलन किया

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

मानपुर : भारतीय जनता पार्टी के 41वां स्थापना दिवस के अवसर पर मानपुर नगर मंडल भाजपा के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घरो की छतों पर मंगलवार को भाजपा का झंडा फहराया। इसके पूर्व पार्टी के महापुरुष डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार प्रभाकर, बाला सिंह, प्रेम नारायण पटवा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी, मुन्ना खटीक, दिनेश प्रसाद, मुन्ना चौधरी, कौशल प्रसाद, आत्मानंद कुमार, अनिल चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर भाजपा का झंडातोलन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए ये कार्य किये। वहीं वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं। जिनके अमूल्य त्याग प्रेरणादायक नेतृत्व और कठिन परिश्रम से आज भाजपा को ना सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है बल्कि भारतीय संस्कृति, सर्व समाजसेवी, सामाजिक चेतना, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीतिक का पर्याय बन चुकी हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0