मूलवासी सदान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

मूलवासी सदान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्म दिन की बधाई दी है। श्री प्रसाद ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि
झारखंड के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखें। उन्होंने लिखा है ईश्वर उन्हें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर सकें। श्री प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान की है। उनकी सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।