युवा दस्ता के क्षेत्रीय प्रभारियों और सदस्यों के बीच परिचय पत्र वितरित

Jun 7, 2024 - 06:05
युवा दस्ता के क्षेत्रीय प्रभारियों और सदस्यों के बीच परिचय पत्र वितरित

रांची। युवा दस्ता के संस्थापक व शहर के जाने-माने समाजसेवी राजीव रंजन मिश्रा ने दस्ता के सभी क्षेत्रीय प्रभारियों और सदस्यों को परिचय पत्र सौंपा।
श्री मिश्रा ने कहा कि युवा दस्ता के सदस्यों का सेवा कार्य विसर्जन तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि युवा दस्ता द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने लिए जागरूकता अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। वैसे लोग जो बिना मास्क के निकल रहे हैं, उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने युवा दस्ता के क्षेत्रीय प्रभारियों की सूची जारी की।
हिनू में पीयूष आनंद व अंकित सिंह,
बड़गांई में मनीष साहू,
पुनदाग में अमरदीप साहू,
हिंदपीढ़ी में राहुल सिन्हा चंकी,
कोकर में मुकेश कंचन,
कांके -में उपेन्द्र रजक,
लालपुर में सपन बोस,
नामकुम में राकेश सिंह,
लोअर बाजार में संदीप रजक,अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा कार्य मे तैनात रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0