राज्यपाल से झारखंड चैंबर ने की शिष्टाचार मुलाकात

Jul 26, 2021 - 05:25
राज्यपाल से झारखंड चैंबर ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्डस्ट्रीज ने आज राज्यपाल रमेश बैश से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के व्यापार व उद्योग जगत की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के साथ ही औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। फेडरेशन ने राज्य में अतिरिक्त उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों जैसे निफ्ट एवं अन्य की स्थापना के साथ ही राज्य में अतिरिक्त कॉमर्स कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। यह कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों की उपलब्धता होने से राज्य के विद्यार्थियों को राज्य में ही सुलभ शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। बैठक के दौरान ही चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने राज्य की औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 तथा टेक्सटाइल्स पॉलिसी इत्यादि की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतियां अच्छी है, यदि नीतियों का सुगम क्रियान्वयन किया जाय तो राज्य में नये निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रतिनिधिमंडल में चैैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, महासचिव राहुल मारू एवं कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा सम्मिलित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0