रोटरी का 66वें स्थापना समारोह का हुआ आयोजन

Oct 12, 2022 - 06:52

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। रोटरी क्लब गया के प्रांगण में रोटरी के 66वें स्थापना समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर् संजीव ठाकुर ने शिरकत की। रोटरी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्र गान से हुआ जिसके उपरांत मुख्य अतिथि समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की गतिविधि आगे बढ़ी। इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण में गत वर्ष के रोटरी अध्यक्ष ए. जी. दीपक चड्डा एवं सचिव रो. सुबोध प्रसाद ने नूतन सत्र के नव निर्वाचित अध्यक्ष रो. देवव्रत भदानी एवं नव निर्वाचित सचिव रो. शुभ्रा गुप्ता को ‘कॉलर ‘ देकर अधिकारिक रूप से आगामी कार्यकालिक सत्र का कार्यभार सौंपा। इसके अलावा डी. जी. संजीव ठाकुर ने आर .आई .डी. 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव के ‘स्क्रॉल् ऑफ औनर’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दिव्यांग फुलवा देवी को दानस्वरूप तिपहिया साइकल भी भेंट की गई। इस समारोह में गया के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारीगण, रोटरी गया के सदस्यगण, ए. जी. अनुराग पोद्दार, सर्विस प्रोजेक्ट के जिला सचिव रो. डॉ. रतन एवं अतिथि रूप में आये शहर के विभिन्न प्रबुद्धजन शामिल हुए। समारोह के अंत में रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0