लालपुर व्यवसायी समिति के सदस्यगण दीप जलाकर मनाएंगे जश्न

Jun 5, 2024 - 05:16
लालपुर व्यवसायी समिति के सदस्यगण दीप जलाकर मनाएंगे जश्न

रांची। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के अवसर पर राजधानी स्थित लालपुर व्यवसायी समिति की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर खुशी का इजहार किया जाएगा। इस संबंध में व्यवसायी समिति के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन शर्मा ने कहा कि पांच अगस्त को समिति के निर्देशानुसार सभी सदस्यगण व कारोबारी लालपुर चौक पर दीप जलाकर जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर सभी कारोबारी शाम सात बजे लालपुर चौक पर जुटेंगे। चौक पर 501 दीप जलाकर जश्न मनाया जाएगा। इसके साथ ही लालपुर चौक पर आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। श्री शर्मा ने सभी कारोबारियों से इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्री राम मन्दिर के निर्माण में सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। यह देश की एकता को मजबूती प्रदान करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0