श्रीरामकृष्ण सेवा संघ, निवारणपुर ने कल्पतरू महोत्सव का किया आयोजन
रांची : सामाजिक व धार्मिक- आध्यात्मिक संस्था श्री रामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को कल्पतरु महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना का शुभारंभ सुबह दस बजे से अपराह्न 12 बजे तक निवारणपुर स्थित बीएसबी मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। पूजा का मुख्य रूप से आयोजन श्री रामकृष्ण मिशन के महाराज जी द्वारा किया गया। पूजा के दौरान श्री रामकृष्ण मिशन सेवा संघ के सैंकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ पूजा का समापन हुआ। इस अवसर पर महाभोग का भी आयोजन किया गया। जिसमें 250 परिवार के सदस्यों ने एकसाथ महाप्रसाद ग्रहण किया।
मौके पर राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह तुषार कांति शीट , नंदू बोस, सौवाल बनर्जी, सुकृत भट्टाचार्य, स्मिता देव, आलोक मजूमदार, अभिजीत भट्टाचार्य द्वारा गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया । इस समारोह को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता विवेक राय,रानी मुखर्जी का भी अहम योगदान रहा। कल्पतरु महोत्सव के आयोजन में आसपास के काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0












