अनुभवी और अधिक पढ़े-लिखे विधायक को दें शिक्षा मंत्री का दायित्व :अजय राय

Jun 5, 2024 - 07:21
अनुभवी और अधिक पढ़े-लिखे विधायक को दें शिक्षा मंत्री का दायित्व :अजय राय

झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को आगे पढ़ने का पूरा मौका दें। उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्रालय से मुक्त कर किसी अनुभवी व अधिक पढ़े-लिखे विधायक को शिक्षा मंत्री का दायित्व दें,ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था सही तरीके से चल सके।
श्री राय ने कहा है कि जगन्नाथ महतो समाज के लिए एक उदाहरण हैं। उन्हें पढ़ाई का पूरा मौका दिया जाय, ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
अजय राय ने कहा कि श्री महतो को शिक्षा मंत्री रहते हुए हमेशा यह पश्चाताप होता होगा कि उनके मंत्रालय के अधीन कर्मी और अधिकारी उनसे अधिक पढ़े-लिखे और डिग्री धारी हैं। संभवत यही सोचकर उन्होंने आगे की शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0