आरा में हथियारबंद बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या, 20 दिन पहले बना था पिता
आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीमा गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी स्व. संतोष कुमार के पुत्र शत्रुध्न कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
आरा:- भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीमा गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी स्व. संतोष कुमार के पुत्र शत्रुध्न कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शत्रुध्न गांव से करीब 500 मीटर दूर बड़ी नहर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव के दो युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने शत्रुध्न को गोली मारने की धमकी दी और उसके सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने बताया कि शत्रुध्न का आरोपियों से दोपहर में भी विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
मृतक के दादा कृष्णा कुमार ने बताया कि शत्रुध्न घर का इकलौता बेटा था। करीब 20 दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में पत्नी रुंगटा कुमारी, बेटी रूही कुमारी, मां सुमित्रा देवी और नवजात बेटा है। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन हत्या की घटना के बाद घर में मातम पसर गया है। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







