आलम हॉस्पिटल में असाध्य रोग से पीड़ित मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

Jan 7, 2021 - 06:55
आलम हॉस्पिटल में असाध्य रोग से पीड़ित मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

रांची। राजधानी के बरियातू रोड स्थित झारखंड में ख्यातिप्राप्त आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जटिल व असाध्य रोग (फियोक्रोमोसाइटोमा) से पीड़ित एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में आलम हॉस्पिटल के संचालक व प्रख्यात सर्जन डॉ. माजीद आलम ने बताया कि गिरिडीह जिले के राजधनवार क्षेत्र अंतर्गत निवासी सहदेव पंडित विगत कई दिनों से सर दर्द और पाचन क्रिया में तकलीफ से पीड़ित थे। उन्होंने कई चिकित्सकों से इलाज करवाया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। उनका रक्तचाप भी हमेशा बढ़ा रहता था। इस दौरान मरीज सहदेव पंडित के परिजनों ने आलम नर्सिंग होम में संपर्क किया। यहां भर्ती होने के बाद मरीज की सभी आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच कराई गई। एक सप्ताह तक उन्हें चिकित्सकों के गहन ऑब्जर्वेशन में रखा गया। तत्पश्चात डॉ.माजीद आलम ने उनका ऑपरेशन किया। डॉ. आलम ने बताया कि मरीज की बाईं गुर्दा के ऊपर ग्रोथ हो गया था। जो विशेष अल्ट्रासाउंड (सीईसीटी) में पता चला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परेशानी बहुत ही कम मरीजों में पाई जाती है। उन्होंने गुरुवार को आलम हॉस्पिटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अपने जीवन काल में और इस अस्पताल में इस प्रकार के रोग से पीड़ित दूसरे मरीज का ऑपरेशन किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत जटिल और असाध्य बीमारी है। संभवतः झारखंड में इस प्रकार का जटिलतम ऑपरेशन अन्य किसी चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध नहीं है। प्रेस वार्ता में डॉ. ऋषि कांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0