करणी सेना द्वारा सुंदर कांड का पाठ और भजन संध्या का आयोजन

करणी सेना द्वारा सुंदर कांड का पाठ और भजन संध्या का आयोजन

जमशेदपुर। करणी सेना द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सिद्धगौड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपस्थित करणी सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के स्वास्थ्य और शीघ्र रिहाई के लिए कामना की। आयोजन में मुख्य रूप से वरीय संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सीनियर सिटीजन फोरम के शिवपूजन सिंह व राजश्री जी उपस्थित थीं। आयोजन को सफल बनाने में विनय सिंह, संजीव सिंह, विकास सिंह, हरि सिंह, राणा सिंह, जय प्रकाश सिंह, संजीव आचार्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।