कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने बच्चों संग बांटी खुशियां

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने बच्चों संग बांटी खुशियां

रांची। कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई एनएसयूआई ने पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व महागामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विशेष रुप से स्लम एरिया के बच्चों संग खुशियां बांटी। एनएसयूआई (झारखंड) के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने इस मौके पर जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब,कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, मास्क, चॉकलेट एवं केक बांटकर खुशियां मनाई। सभी बच्चों ने दीपिका पांडेय सिंह को जन्मदिन की बधाईयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश, अमन, बंटू प्रणव, राहुल, अभिजीत मौजूद थे।