कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए 14 जून को दो मिनट का मौन रखेंगे सरकारी कर्मी

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जारी किया निर्देश विनय मिश्रा

Jun 12, 2024 - 05:23
कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए 14 जून को दो मिनट का मौन रखेंगे सरकारी कर्मी

चाईबासा। वैश्विक महामारी कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए पश्चिम सिंहभूम के प्रशासनिक कार्यालयों में 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने निर्देश जारी किया है। श्री मित्तल ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना ने मानव जीवन की लय को छिन्न-भिन्न करके रख दिया है। कोविड-19 पूरे विश्व के मानव समुदाय के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस बीमारी से ग्रसित होकर पूरे विश्व में लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संपूर्ण मानव समुदाय की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। मानवता का तकाजा भी यही है।
इस दिशा में जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के संपादकीय प्रभारी शशि शेखर की ओर से 14 जून को दो मिनट का मौन धारण कर कोरोना से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। इस पहल की सराहना करते हुए उपायुक्त श्री मित्तल ने उनके इस मुहिम में शामिल होने पर सहमति जताई है। इसके तहत पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर सभी कार्यालयों में 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन धारण कर वैश्विक स्तर पर करोना से मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0