गुरु पूर्णिमा पर ग्रीन फील्ड ई-स्कूल में संस्थापक स्व. डॉ. पी.एन.पी. मौर्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गयाजी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गया-फतेहपुर रोड स्थित ग्रीन फील्ड ई-स्कूल में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व निदेशक स्वर्गीय डॉ. पी.एन.पी. मौर्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान, ज्ञान, अनुशासन तथा संस्कारों पर आधारित उनकी प्रेरणादायी सोच को याद किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का पथप्रदर्शक बताते हुए उनके सम्मान और आदर का संदेश दिया। साथ ही स्वर्गीय डॉ. पी.एन.पी. मौर्य के प्रेरणादायी जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, भक्ति गीत, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों तथा संस्थापक की पावन स्मृति को नमन किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हस्तनिर्मित शुभकामना-पत्र, पुष्प एवं हार्दिक संदेश भेंट किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए ईमानदारी, अनुशासन, उत्कृष्टता तथा निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। समारोह प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा उनके आदर्शों, मूल्यों और शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके सपनों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाना ही है।

Jul 29, 2026 - 21:40
गुरु पूर्णिमा पर ग्रीन फील्ड ई-स्कूल में संस्थापक स्व. डॉ. पी.एन.पी. मौर्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0