जदयू की बैठक में पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर बल
प्रदेश व जिलास्तरीय पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक 26 को
रांची। प्रदेश जदयू मुख्यालय में पार्टी के संयोजक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह उपस्थित हुए। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी व रांची जिला के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा हुई। कोरोना काल में पार्टी के विभिन्न जिलों में नेताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी ने संगठन के कार्यों की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निर्णय लिया गया कि
26 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से जदयू की वर्चुअल मीटिंग आहूत की जाएगी। इसमें सभी जिलों के अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। वर्चुअल बैठक में प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। मिटिंग में संगठन को सशक्त बनाने और जनाधार बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, प्रदेश महासचिव ज़फर कमाल, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश सचिव अखिलेश सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, प्रदेश सचिव सुबोध कांत, नामकोम प्रखंड अध्यक्ष लक्की कुमार, महिला नेत्री पूनम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।



admin@admin.com



