जनता मजदूर यूनियन कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित
होली खेले रघुवीरा… पर झूमे श्रोतागण कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए होली का आनंद लें : राणा चक्रवर्ती
रांची। श्रमिक संगठन “जनता मजदूर यूनियन” और सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “भारतीय सांस्कृतिक परिषद” के संयुक्त तत्वावधान में एचईसी परिसर के सेक्टर दो स्थित यूनियन के कार्यालय में गुरुवार की संध्या होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि एचईसी के निदेशक (कार्मिक) एमके सक्सेना और निदेशक, (उत्पादन सह विपणन) राणा एस चक्रवर्ती शामिल हुए। इस मौके पर लोकप्रिय होली गीत गायक विदुर व्यास और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय होली गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एचईसी के निदेशक (उत्पादन) राणा चक्रवर्ती ने यूनियन के सदस्यों संग होली गीतों पर झूमकर आयोजन में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर जनता मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामेंद्र कुमार, महामंत्री एसजे मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश बैठा, प्रेम सागर साहू, रमेश पांडे, तरुण कुमार, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महामंत्री राहुल प्रियदर्शी, बैजनाथ पासवान, अनिल कुमार सिंह, रवि यादव, उपेंद्र नारायण सिंह, अनुग्रह एक्का, सुनील कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, दीपक प्रसाद सहित काफी संख्या में यूनियन के सदस्यगण मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











