जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता,15 अपराधियों को धर दबोचा

Apr 10, 2021 - 05:39
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता,15 अपराधियों को धर दबोचा

रांची। जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसका खुलासा करते हुए कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पकड़े गए सभी अपराधी हिस्ट्रीशीटर हैं। सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अपराधियों के पास से 17 देशी कट्टा 5 पिस्टल ,76 कारतूस ,एक इंडिगो कार ,1 स्कूटर ,अन्य सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधियों द्वारा पूर्व में हत्या, रंगदारी जैसी कई घटना को अंजाम दिया जा चुका है। सभी अपराधी शहर में वर्चस्व कायम रखना चाह रहे थे। ये सब मानगो के अमर नाथ गिरोह के लिए काम करते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0