जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई – प्रकाश राम पटवा

जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

May 7, 2025 - 18:58
जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई –  प्रकाश राम पटवा

गया। गया जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने कहा 2006 में जब जीविका परियोजना की नींव रखी गई थी, तब यह सिर्फ एक योजना नहीं थी, बल्कि एक सपना था — बिहार की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सपना। आज, लगभग दो दशकों बाद, यह सपना साकार हो चुका है। लाखों महिलाएं जीविका से जुड़कर अपनी मेहनत, समर्पण और लगन के बल पर न सिर्फ आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनी हैं, बल्कि समाज में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की है। आगे श्री पटवा ने कहा, जीविका ने बिहार की महिलाओं के जीवन को एक नई दिशा दी है। कभी जो महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, वे आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। यह नारी शक्ति की सच्ची तस्वीर है। श्री पटवा ने आगे कहा कि जीविका ने न केवल ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि सामाजिक सोच में भी बड़ा परिवर्तन लाया है। महिलाएं अब बैंकिंग, विपणन, कृषि, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, हस्तशिल्प जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। राज्य सरकार और जीविका मिशन टीम को भी बधाई दी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0