झारखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में मेमोरियल पार्क का निर्माण कराया जाय : बंधु तिर्की

Jun 13, 2024 - 05:12
झारखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में मेमोरियल पार्क का निर्माण कराया जाय : बंधु तिर्की

रांची। कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झारखंड आंदोलनकारियों की स्मृति में मेमोरियल पार्क निर्माण कराए जाने की मांग की है। श्री तिर्की ने पत्र में कहा है एक लंबे संघर्ष के पश्चात झारखंड अलग राज्य का सपना सरकार हो सका है। इस आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अथक परिश्रम एवं संघर्षों को भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी गई। जिसमें कई आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। झारखंड अलग राज्य के 20 वर्षों के पश्चात पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आंदोलनकारियों को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने और आंदोलन के दौरान पुलिसिया अत्याचार से 40 प्रतिशत दिव्यांग हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी लाभ दिया जाएगा। वहीं, शहीद परिवार के एक सदस्य को 7000 मासिक पेंशन का भी निर्णय लिया गया है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि रांची शहर के आसपास स्थल चयन कर झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों की याद में स्मृति पार्क का निर्माण कराया जाय तथा उक्त स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाय। साथ ही पार्क को झारखंडी कला-संस्कृति, सभ्यता, भाषा और रहन-सहन खासकर जनजातियों की जीवन शैली का बृहद केंद्र बनाया जाए,जिससे झारखंड के युवा इस स्थल पर आकर प्रेरणा ले सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0