झारखंड प्लास्टिक पैकेजिंग मेटेरियल संघ ने आॅक्सीजन सिलेंडर के लिए चेंबर को किया सहयोग

Apr 15, 2021 - 06:25
झारखंड प्लास्टिक पैकेजिंग मेटेरियल संघ ने आॅक्सीजन सिलेंडर के लिए चेंबर को किया सहयोग

रांची। मौजूदा वैश्विक महामारी के दौरान व्यापार जगत के बीच व्याप्त आशंकाओं को लेकर आज झारखंड प्लास्टिक पैकेजिंग मेटेरियल एसोसिएशन ने झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के साथ चैंबर भवन में बैठक की। चैम्बर अध्यक्ष ने महामारी की स्थिति सामान्य होने के उपरांत संघ की समस्याओं को विभागीय उच्चाधिकारीयों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान ही झारखंड प्लास्टिक पैकेजिंग मेटेरियल संघ ने झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स की सम्बद्धता प्राप्त की। साथ ही चैंबर अध्यक्ष के आग्रह पर संघ के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए दो ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने हेतु सहयोग दिया।
चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने एसोसिएशन के सदस्यों को इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए व्यापार करने की सलाह दी। साथ ही जरूरतमंदों के लिए दो ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सहयोग देने के लिए संघ के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। महामारी के आरंभ में भी व्यापारियों ने पिछले वर्ष समाज के निर्धन परिवारों को सहयोग किया था। इस बार भी जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑक्सीजन मिल सके, इस हेतु व्यापारी समाज हरसंभव प्रयास कर रहा है। उक्त जानकारी चेंबर के महासचिव राहुल मारू ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0