डुमरदगा में समृद्धि स्टोर का उद्घाटन

एक कदम शिक्षा समृद्धि की ओर : प्रीतम सिंह भाटिया

Mar 3, 2021 - 07:56
डुमरदगा में समृद्धि स्टोर का उद्घाटन

रांची। राजधानी के बूटी रोड स्थित डुमरदगा में “समृद्धि स्टोर” का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार व “बिरसा का गांडीव” सांध्य दैनिक के संपादक अमरकांत और एआईएसएम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रीतम भाटिया ने कहा कि डुमरदगा में शिक्षा की समृद्धि के लिए खुला स्टोर विशेष रूप से छात्रों के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार राघव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए स्टेशनरी स्टोर को क्षेत्र के लिए एक सार्थक पहल बताया।
प्रीतम भाटिया ने कहा कि कोरोनाकाल में विभिन्न क्षेत्रों के अलावा शिक्षा क्षेत्र भी बाधित रही, लेकिन अब छात्रों को मन लगाकर पढाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि राघव सिंह का प्रयास क्षेत्र के बच्चों के लिए लाभदायक रहेगा। राघव सिंह ने बताया कि समृद्धि स्टोर में छात्रों को उचित मूल्य पर स्टेशनरी आइटम सहित उपहार सामग्री,काॅस्मेटिक्स व अन्य सामग्री उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद,प्रदेश सलाहकार नागेंद्र कुमार,राघव कुमार सिंह,रांची जोन के प्रभारी संदीप जैन,अशोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह,चंदन तिवारी,कुंदन सिंह, अजय सिंह,रामगढ़ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा,रांची जिला कमेटी से रवीन्द्र पांडे,संदीप पाठक सहित कई पत्रकार साथी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0