डॉ.असलम परवेज की मां नजमा खातून के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Jun 12, 2024 - 05:20
डॉ.असलम परवेज की मां नजमा खातून के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। राजधानी के मेन रोड पर अवस्थित तस्लीम महल निवासी व शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. असलम परवेज की मां नजमा खातून के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है।
श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व. नजमा खातून सामाजिक और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। वह दया और करुणा की प्रतिमूर्ति थीं। उनके पुत्र डॉ.असलम परवेज सहित परिवार के सभी सदस्यगणों के लिए वे एक मार्गदर्शक के रुप में जीवन पर्यंत रहीं।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही डॉ.असलम ने उन्हें अपनी मां से मिलाया था। उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। अकस्मात यह जानकर काफी मर्माहत हूं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0