धार्मिक न्यास बोर्ड में गयापाल पंडा समाज को सदस्य बनाए जाने की मांग

राज्य सरकार से अभी भी विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के सेवक गयापाल पंडा समाज को राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में स्थान देने की मांग की है।

Jun 5, 2024 - 07:24
धार्मिक न्यास बोर्ड में गयापाल पंडा समाज को सदस्य बनाए जाने की मांग

अमरेन्द्र कुमार
गया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, दामोदर गोस्वामी, अमरजीत कुमार, दीपुलाल भैया, गजोलाल पाठक, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुनिल कुमार राम आदि ने कहा कि नीतीश सरकार द्वारा नवगठित राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद के गयपाल पंडा समाज या विष्णुपद प्रबंधन कमिटी के किसी को स्थान नहीं देने से मोक्षनगरी के लोगो में मायूसी है। इन नेताओ ने राज्य सरकार से अभी भी विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के सेवक गयापाल पंडा समाज को राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में स्थान देने की मांग की है। नेताओ ने कहा की राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में गयापाल पांडेय समाज को सदस्य बनने से इस समाज कि गरिमा बढ़ती। गयापाल समाज इसके हकदार है, क्योंकि इनके पुस्त, दरपुस्ट से यह समाज विष्णुपद मंदिर में पूजापाठ, एव पिंडदान करने का काम करते आ रहे है। धार्मिक न्यास बोर्ड में भी इस समाज के कोई व्यक्ति को जगह नहीं मिलने से नीतीश सरकार से इस समाज की काफी नाराजगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0