पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीबीएम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीबीएम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Apr 23, 2025 - 07:37
पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीबीएम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से पृथ्वी दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रसायनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो अफशां सुरैया, डॉ बनीता कुमारी, जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. फरहीन वज़ीरी, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रुखसाना परवीन एवं कॉलेज भौतिकी विभाग की नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स डॉ दीपिका एवं डॉ सपना पांडे ने संयुक्त रूप से किया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी ने फीता काटकर किया। कॉलेज की विज्ञान संकाय की छात्राओं ने त्वरित गति से होते जलवायु परिवर्तन की वजह से पृथ्वी पर मंडराते संकट के बादलों को दर्शाते तरह-तरह के थ्रीडी मॉडल्स बनाये। छात्राओं ने विषय के अनुरूप प्रस्तुति दी। विज्ञान प्रदर्शनी में गीतांजलि, अनीषा, सोनाली, रितिका, प्रीति, सिमरन, पिया, कुसुम, प्रीति, अंजली, अनु, कोमल, तेजस्विनी, मुस्कान, अनामिका, अंकिता, बेबी, रिचा, रिन्नी, श्रेया, हर्षिता ने वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, थल प्रदूषण, वनों का कटाव, कचरों के जमाव, वैज्ञानिक प्रगति के कारण प्रकृति से की जा रही अनावश्यक छेड़छाड़ को दर्शाते मॉडल्स बनाये।

कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के आयोजन का मूल उद्देश्य छात्राओं को धरती को सुरक्षित और संरक्षित रखने हेतु अनवरत प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित करना था। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित वैज्ञानिक माडल्स को पुरस्कृत भी किया जायेगा। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी ने प्रतिभागी छात्राओं को अपने घर-परिवार के लोगों को भी धरती को हरा-भरा बनाये रखने हेतु जागरूक करने कहा। कार्यक्रम में प्रो. अफशां सुरैया, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ सपना पांडे, डॉ दीपिका, डॉ बनीता कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ प्यारे मांझी, डॉ नगमा शादाब, डॉ रूही खातून आदि की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0