पहाड़पुर रेलवे स्टेशन से एक युवक के बैग से 78 बोतल केन बियर पकड़ाया

Feb 23, 2023 - 09:31
Jun 5, 2024 - 09:32
पहाड़पुर रेलवे स्टेशन से एक युवक के बैग से 78 बोतल केन बियर पकड़ाया

गया। गया पुलिस ने अवैध शराब के विशेष छापामारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना पर 78 बोतल दो ब्रांड की कैन बियर के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के बाहर बैग में शराब लेकर एक युवक खड़े हैं। जिसके आलोक में सूचना के सत्यापन के लिए करवाई का निर्देश दिया गया उसके बाद जब पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर बैग लेकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे बाद उसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उसके बाद युवक के पास रहे बैग को जब तलाशी ली गई तो उसमें 78 बोतल केन बियर शराब पाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम करण चौधरी, पिता ब्रह्मदेव चौधरी, गांव हवाकुराहा, थाना-फतेहपुर, जिला गया बताया। जिसके बाद फतेहपुर थाना कांड संख्या 142/23 दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0