बिहार का विकास नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और समर्पण:- प्रकाश पटवा

बिहार का विकास नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और समर्पण

Mar 19, 2025 - 12:36
बिहार का विकास नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और समर्पण:- प्रकाश पटवा

गया । गया जिला जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा बिहार के विकास पुरुष सीएम नीतीश कुमार  की ख्याति वास्तव में हॉवर्ड तक है, और यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग, जो सिर्फ ढाई सौ रुपये में नेट चलाकर फेसबुक पर ज्ञान बांटते हैं,  सीएम नीतीश  कुमार  को एक बुरे मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं। लेकिन आंकड़े और तथ्य बताते हैं कि बिहार के विकास सीएम नीतीश कुमार जी ने बिहार को 2005 में एक बहुत ही खराब स्थिति से उबारा था। उस समय बिहार पूरी तरह से नाउम्मीद हो चुका था, लेकिन सीएम नीतीश कुमार जी ने राज्य को विकास को 2005  के बाद रास्ते पर ले आया है। पिछले 20 वर्षों में, बिहार का विकास देश के औसत से अधिक रहा है¹। बिहार किस हाल में मिला, यह किसी से छुपा नहीं है। झारखंड अलग हो चुका था, राज्य के पास कोई संसाधन नहीं थे, गुंडागर्दी , अपहरण, नरसंहार और जातीयता का बोलबाला था। लेकिन नितीश जी ने इन सभी चुनौतियों का सामना किया और राज्य को एक नई दिशा दी है²।इसलिए, सीएम  नीतीश कुमार  की उपलब्धियों को नकारना उचित नहीं है। वे एक सच्चे नेता हैं जिन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। शिक्षा में सुधार कर साइकिल योजना पोशाक योजना और सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। सड़क और बुनियादी ढांचा को बेहतर बनाते हुए फूल फूलों का विस्तार मॉडल बनाया। महिला सशक्तिकरण में 50% पंचायत आरक्षण और स्वयं सहायता समूह में महिलाओं की जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया। स्वास्थ्य शिवाय में चिकित्सा सुविधा को विस्तार एवं सुधार किया। कानून का राज स्थापित कर शराबबंदी और अपराध पर नियंत्रण और नीति बनाए। कृषि और रोजगार के क्षेत्र में किसानों के लिए योजना और युवाओं के लिए अवसर प्रदान किया। हर क्षेत्र में नौकरी एवं रोजगार व्यवसाय को बढ़ावा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0