बेरमो उपचुनाव रिकार्ड मतों से कांग्रेस जीतेगी : शशिभूषण राय

Jun 6, 2024 - 12:40
Jun 6, 2024 - 12:44
बेरमो उपचुनाव रिकार्ड मतों से कांग्रेस जीतेगी : शशिभूषण राय

रांची। बेरमो में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) के पक्ष में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और पूर्व महासचिव शशिभूषण राय ने साझा चुनाव प्रचार किया। उनके साथ में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शकील अख्तर, खूंटी जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मिश्रा , रवि मिश्रा , शकील अहमद अंसारी , इलियास हुसैन सहित काफी संख्या में महागठबंधन के समर्थक मौजूद थे।
इस मौके पर श्री राय ने कहा कि बेरमो की जनता का अनुप सिंह को अपार समर्थन मिल रहा है। स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जनता ने स्मरण रखा है।अनुप सिंह भी जिस प्रकार राजेंद्र बाबु के साथ और कोरोना काल में जनता के साथ खड़े रहे, प्रसंशनीय है। बेरमो की जनता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काम कर रहे गठबंधन सरकार से पूर्ण रूप से संतुष्ट है। समाज के हर वर्ग का सहयोग कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार , झारखंड राज्य सरकार को परेशान करने की कोशिश कर रही है, इसे अब जनता समझ चुकी है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास तेजी से हो रहा है। जनता के बीच जाकर सरकार काम कर रही है। ग्रामीण विकास ,मनरेगा , सखी मंडलों , राशन वितरण या प्रवासी मज़दूरों का मामला हो , सरकार ने समाज के सभी जरूरतमंदों के लिए काम किया है। जिसका फायदा उपचुनाव में भी देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0