मां काली सेना ने किया 5100 दीपों का वितरण

Jun 5, 2024 - 05:16
मां काली सेना ने किया 5100 दीपों का वितरण

रांची। मां काली सेना की रांची महानगर शाखा की ओर से भुतहा तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप लोगों के बीच दीप (दीया) का वितरण किया गया। इस संबंध में समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जैसा कि विदित है, पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी जायेगी। जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। इसी के मद्देनजर मां काली सेना, रांची महानगर द्वारा पांच अगस्त को अपर बाजार के हरेक मंदिरों को दीपों से सजाया जाएगा। इसी को लेकर राम भक्तों,आम लोगों, पुजारियों,एवं सेना के सदस्यों के बीच 5100 दीयों एवं तेल रुई,माचिस, धूप आदि कई पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मांकाली सेना रांची महानगर ने सभी रामभक्तों से अपने घरों को दीयों से सजाने एवं घरों में भगवान राम की पूजा अर्चना करने की अपील की है। इस अवसर पर भोलू सिंह, जितेंद्र सिंह, कुमार निकेश,सबलू मुंडा,सुमित तिवारी,अशुतोष द्विवेदी, करण सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी मां काली सेना के प्रमुख भोलू सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0