मानवता की सेवा हम सभी का पहला धर्म: सीपी सिंह

बिड़ला मैदान अवध वाटिका में मेगा कंबल वितरण का आयोजन

Jan 7, 2021 - 06:47
मानवता की सेवा हम सभी का पहला धर्म: सीपी सिंह

रांची। रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि अभावग्रस्त परिवार के सदस्यों को सहयोग और सेवा हम सभी का पहला धर्म है। मानवता की सेवा के लिए शहर के सामर्थ्यवान लोगों को आगे आना चाहिए। विधायक सीपी सिंह गुरुवार को रातू रोड के इंद्रपुरी बिड़ला मैदान अवध बाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित मेगा कंबल वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रांची विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाकर जरूरतमंद लोग, बुजुर्ग के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में तीन सौ से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। बुजुर्गों समेत अन्य ने कंबल वितरण पर विधायक को साधुवाद दिया। अध्यक्षता पूर्व महानगर भाजयुवमो अध्यक्ष राकेश सिंह, और राजेश प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा नेता मुकेश मुक्ता, नंदकिशोर अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद अशोक यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सुनीता देवी, अरविंद सिंह पिंटू, जितेंद्र पांडेय, सोनू सिंह, अरुण जसुजा, मुरारी मोहरी, रिंकू शाहदेव, राधेश्याम सिंह, टुनटुन सिंह, योगेंद्र सिंह, चंद्र देव सिंह, अशोक भागलपुरी, सतीश शर्मा, गजन तिवारी, चंदन कुमार, राधेश्याम सिंह, हरवंश सिंह समेत अन्य की भागीदारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0