मोकिम ग्रामीण जिला अध्यक्ष और अरबाज महासचिव चतरा बनाये गये

May 7, 2021 - 07:02
मोकिम ग्रामीण जिला अध्यक्ष और अरबाज महासचिव चतरा बनाये गये

रांचीः पत्रकारहित में सदैव तत्पर AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने चतरा ग्रामीण जिला से दो युवा पत्रकारों को चतरा का अध्यक्ष और महासचिव बनाया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा कि चतरा में ग्रामीण जिला कमेटी का विस्तार करते हुए मोकिम अंसारी को अध्यक्ष और मोहम्मद अरबाज को महासचिव बनाया गया है.
वर्तमान में दोनों पत्रकार साथियों ने AISMJWA के प्रति गहरी आस्था के साथ पत्रकारहित में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए बतौर पदाधिकारी सहयोग करने का निर्णय लिया है.
इनके संगठन में आने से चतरा ग्रामीण जिला के अधीन सभी प्रखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी.चतरा से मोकिम अंसारी प्रभात मन्त्र और मो.अरबाज ईटीवी भारत से जुड़े हुए जुझारू पत्रकार हैं.
पदाधिकारी बनाये जाने पर दोनों को एसोसिएशन के बिहार/झारखंड/बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया,झारखंड के सह प्रभारी अमित सिन्हा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता,उपाध्यक्ष मो.सईद,प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय,सचिव जीतेंद्र ज्योतिषी,प्रदेश सलाहकार राघव सिंह,अशोक मेहता,शियाराम शरण सिंह,राजेश जैसूका,अशोक सिंह,अमित मिश्रा,रितेश कश्यप,अशोक मेहता,फिरोज खान,रविंद्र बक्शी,पलामू प्रमंडल प्रभारी जसप्रीत सिंह,लातेहार जिलाध्यक्ष अजय सिन्हा,दुमका प्रमंडल सचिव धनंजय सिंह,शहरी जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत,महासचिव,संतोष झा,दुमका ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश चंदन,महासचिव रूपेश झा,जामताडा़ जिला अध्यक्ष शिरोमणि यादव,साहेबगंज जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत कुमार,महासचिव आनंद भगत,पाकुड़ से संजय मिश्र,राँची प्रमंडल प्रभारी संदीप जैन,प्रमंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह,कोल्हान प्रमंडल प्रभारी रासबिहारी मंडल,अध्यक्ष मथुरेश बाजपेयी सहित सभी प्रमंडल और जिलों के अध्यक्ष,महासचिव और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0