मोहनपुर प्रखण्ड के डंगरा में होली के दौरान दो पक्षो में झड़प के बाद स्थिति सामान्य ,खुली दुकाने

Jun 5, 2024 - 10:08
मोहनपुर प्रखण्ड के डंगरा में होली के दौरान दो पक्षो में झड़प के बाद स्थिति सामान्य ,खुली दुकाने

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट


गया : मोहनपुर प्रखंड के डंगरा बाजार में होली के झुमटा में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद डंगरा बाजार पूरी तरह से बंद चल रहा था। गुरुवार को सुबह 9 बजे से धीरे-धीरे दुकानें खोलना शुरू हुआ और सभी दुकाने समान तौर पर खोल दी गई। लोगों को आने जाना पहले की तरह सामान्य हो गया है। लोग भयमुक्त होकर लोग बाजार आ जा रहे हैं। इधर जगह जगह पर पुलिस प्रशासन के द्वारा चौकसी बरती जा रही है। साथ ही दोनों पक्ष के बीच लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बातचीत किया जा रहा है। पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। लोग शांतिपूर्वक रूप से दुकान चला रहे हैं। इधर लोगों को आने जाने में भी कोई तरह का दिक्कत नहीं हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि हम लोगों को 2 दिनों से लगातार दुकान बंद रहने के कारण हम लोग को काफी नुकसान हो रही थी। क्योंकि 2 दिन दुकान होली को लेकर बंद रहा तो वही 2 दिन इस तरह का माहौल हो जाने से हम लोग दुकान के बंद कर दिए थे।

दुकाने खुली


लेकिन अब सामान्य स्थिति बनते जा रही है और दुकाने खुल चुकी है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि डंगरा बाजार में दो पक्षों के बीच हुई हल्की हिंसक झड़प के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई थी। आज से माहौल कुछ सामान्य रूप देखा गया है। पूरे डंगरा बाजार की दुकानें खोल दी गई है। आमतौर पर जैसे लोग आते जाते थे उसी प्रकार से आना-जाना शुरू कर चुके हैं। कहीं से कोई दिक्कत नहीं है। बताते चलें कि होली के झुमटा जाने के क्रम में दूसरे पक्ष के द्वारा रोक लगाने के कारण आपस में हल्की झड़प एवं रोड़ा बाजी हो गई थी। जिस कारण दोनों पक्षों की ओर तनाव बन गया था। तनावपूर्ण मामले को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस बल की संख्या बढ़ा कर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फ़िलहाल मामला शांत होते ही रोजाना की तरह सभी दुकाने खुल गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0