“यूथ पावर” द्वारा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार: अक्षय पाठक

Jun 18, 2024 - 09:37
“यूथ पावर” द्वारा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

रांची। युवाओं की सामाजिक संस्था “यूथ पावर” द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर टीकाकरण की अहमियत के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को पिस्कामोड़ स्थित विश्वनाथ शिव मंदिर परिसर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एक सौ से भी ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष अक्षय कुमार पाठक ने कोरोना वैक्सीनेशन का पहला डोज लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। यह पूरी तरह सुरक्षित और कोरोना के विरुद्ध लड़ने के लिए लाभदायक है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग कोरोना का वैक्सीन लें व अपने परिजनों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें।
वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने में यूथ पॉवर के संरक्षक शैलेश्वर दयाल सिंह, अध्यक्ष अक्षय कुमार पाठक, जाने-माने समाजसेवी शिव किशोर शर्मा, रवि मेहता, सिद्धार्थ कुमार, शुभम चौरसिया, कुमुद झा, राष्ट्रीय सेवा योजना के शुभम गुप्ता , राहुल कुमार साहू, सूरज गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0