लीना दाश बनी नारी शक्ति वीरांगना की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Jun 5, 2024 - 16:38
लीना दाश बनी नारी शक्ति वीरांगना की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जमशेदपुर : नारी शक्ति वीरांगना की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती सिंह ने मानगो, जमशेदपुर की निवासी लीना दाश को नारी शक्ति वीरांगना की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। श्रीमती दाश एक कुशल शिक्षिका हैं और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगा रही हैं। सोमवार को रामनगर में आयोजित एक सादे समारोह में नारी शक्ति वीरांगना की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती सिंह ने उन्हें माला पहनाकर और मनोनयन पत्र सौंपकर उनका संगठन में स्वागत किया।
नारी शक्ति वीरांगना की राष्ट्रीय मुख्य संरक्षिका डॉ. हिना सिंह जूदेव और राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती सिंह सहित पूरी टीम ने लीना दाश को बधाई देते हुए यह विश्वास प्रकट क़िया है कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन में संगठन को झारखंड में नई दिशा मिलेगी। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश नारी शक्ति वीरांगना की प्रभारी सचिव सीमा सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0