वरिष्ठ पत्रकार योगानंद मिश्र का निधन

हरमू मुक्तिधाम में हुई अंत्येष्टि

Mar 25, 2021 - 07:08
वरिष्ठ पत्रकार योगानंद मिश्र का निधन

रांची। वरिष्ठ पत्रकार व राजधानी रांची से प्रकाशित हिंदी दैनिक “पूर्वांचल सूर्य” के प्रधान संपादक योगानंद मिश्र (81वर्ष) का निधन बुधवार को शाम हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास (एचआई-67) पर हो गया। अपने आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांसे ली। गुरुवार को सुबह हरमू मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि हुई। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र ललन कुमार मिश्र ने दी। मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिलांतर्गत बहेड़ा थाने के तुमौल गांव निवासी स्व.मिश्र सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पद पर सेवारत रहे। रांची में सपरिवार विगत पांच दशकों से भी अधिक समय से रह रहे थे। वह वर्ष 2000 में खूंटी स्थित उच्च विद्यालय से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए।
स्व. मिश्र अपने पीछे तीन पुत्र (ललन कुमार मिश्र, सुमन कुमार मिश्र व किरण कुमार मिश्र) सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर परिजनों के अलावा डीके सिंह, अजीत साहू, रणविजय सिंह, उमेश सिंह, डीके श्रीवास्तव,नवल किशोर सिंह सहित अन्य शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0