शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दवा व ऑक्सीजन का निशुल्क वितरण:- अनिल स्वामी

दवाओं के अलावा कोरोना से बचाव के लिए अन्य दवा भी काफी मात्रा में उपलब्ध है, जो काफी मददगार साबित हो रहे हैं, सभी को दवा नि:शुल्क दिया जाता है।

Jun 6, 2024 - 07:05
 0
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दवा व ऑक्सीजन का निशुल्क वितरण:- अनिल स्वामी

अमरेन्द्र कुमार सिंह (गया)

कोरोना महामारी के प्रकोप दिन-पर-दिन बढ़ते ही जा रही हैं, एक तरफ कोविड-19 मरीजों में वृद्धि हो रही है तो दूसरी तरफ मौत का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहे हैं ऐसे में मानव जीवन को बचाना एवं उनकी सहायता करना यहीं सबसे बड़ा धर्म व मानवता है। जिले में बढ़ रहे संक्रमण को रोकथाम के लिए गया शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी के सौजन्य से दवा एवं ऑक्सीजन सिलेन्डर की मुफ्त वितरण किया जा रहा है।अपने निजी आवास पिपरपाँती, गया के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के द्वारा जरूरतमंद तक दवा पहुंचने का कार्य किया जा रही है।

12हजार एजइथरोसिन, 24हजार पारासिटामोल, 24हजार विटामिन बी काम्प्लेक्स दवा का वितरण अभी तक हो चुकी है और आगे भी कार्य जारी है। इन दवाओं के अलावा कोरोना से बचाव के लिए अन्य दवा भी काफी मात्रा में उपलब्ध है, जो काफी मददगार साबित हो रहे हैं, सभी को दवा नि:शुल्क दिया जाता है। अनिल स्वामी ने बताया कि कोरोना रोकथाम के लिए सभी दवा काफी मात्रा में हमारे पास उपलब्ध है जो सभी लोगों को नि:शुल्क वितरण करते हैं,ऑक्सीजन भी जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दिया जाता है।श्री स्वामी ने बताया कि इस कार्य में आरती फाउण्डेशन मुम्बई, चन्द्रकान्ता भाई भंसाली ट्रस्ट गुजरात, अशोक भाई का बड़ा सहयोग रहा है। कार्यसमिति सदस्य सिंडिकेट मेंबर मगध यूनिवर्सिटी के द्वारा सौ पीस ऑक्सीजन कंसलटेटर मशीन जापान से आ रहा है, जो खुद ऑक्सीजन बनाता है, एक मशीन का कीमत 60हजार है। इंसान को मदद करना सबसे बड़ा इंसानियत की पहचान है ।श्री स्वामी के इस प्रयास से कई लोगों का नया जिंदगी दे रहे हैं। जो इनका कार्य सराहनी और सार्थक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0