शहीद पत्रकार आशुतोष चौधरी के परिजनों से मिले एआइएसएम जेडब्लुए के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया

Jun 13, 2024 - 05:06
शहीद पत्रकार आशुतोष चौधरी के परिजनों से मिले एआइएसएम जेडब्लुए के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया

जामताड़ा। पत्रकार हित में समर्पित संस्था ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआइएसएम जेडब्लुए) के प्रदेश प्रभारी प्रीतमसिंह भाटिया कोरोना काल में शहीद पत्रकार आशुतोष चौधरी के जामताड़ा स्थित आवास पहुंचे। वहां स्व.चौधरी के पिता वयोवृद्ध पत्रकार सह शिक्षाविद महेंद्र चौधरी से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। श्री भाटिया ने उनकी पेंशन को लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और मानव संसाधन विभाग से तत्काल कार्रवाई शुरू करने की पहल की।
     इस संबंध में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने श्री भाटिया को फोन कर कहा था कि आशुतोष जी के पिताजी का पेंशन 11 वर्षों से लंबित है और बहुत बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विदित हो कि शहीद आशुतोष चौधरी के पिता न सिर्फ पत्रकारिता की, बल्कि सिद्धो-कान्हू काॅलेज में लाइब्रेरियन भी रह चुके हैं। श्री भाटिया ने उन्हें इस संदर्भ में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। श्री भाटिया ने कहा कि एसोसिएशन उनके पुत्र स्व.आशुतोष चौधरी सहित कोरोना काल में शहीद हुए अन्य पत्रकारों के परिजनों को भी मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रयासरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0