शिव प्रकाश एवम रमेश के जन्म दिन पर पौधा रोपण कर मनाया:- प्रकाश राम पटवा

Mar 18, 2022 - 07:37

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । प्रकाश राम पटवा व्यवसायिक प्रकोष्ठ जद (यू) पूर्व अध्यक्ष सह भारत सरकार दूरसंचार ( टेलीफोन) सलाहकार सदस्य ( मानपुर,गया)ने बताया कि 16 मार्च को हमारे प्रिय पुत्र रमेश कुमार एवं पुत्र वधू शालनी कुमारी के प्रथम पुत्र शिव प्रकाश का 10 वा जन्म दिवस हुआ। हमारे पोता शिव प्रकाश का जन्म 16 मार्च का होने पर घर में खुशी हुआ एवं एक पौधारोपण किया। हमारे पुत्र रमेश कुमार का 38वाॅ जन्मदिन 20 मार्च को होने पर पुत्र रमेश कुमार एवं पोता शिव प्रकाश का जन्म दिन एक साथ हर्षोल्लास के साथ जन्म उत्सव धूमधाम से केक काटकर एवं पौधारोपण कर दोनों के जन्मदिन पर सपरिवार मनाया। प्रकाश पटवा ने बताया लड़की या लड़का पैदा होने पर तथा शादी होने या अन्य खुशी में अपने अपने घरों के आसपास या अपने घर में,या छत पर ,गमलों में एक पौधा अवश्य लगाएं। जल जीवन हरियाली के तहत सभी लोग पौधा रोपण के लिए संकल्पित है। हरित वातावरण से जल स्तर और पर्यावरण में सुधार होगा। जब तक जल है ,तभी तक जीवन है। तभी तक मानव है, और तभी तब ही कोई जीव जंतु पृथ्वी पर है। अगर जल नष्ट होगा, तो हरियाली नष्ट होगी। तो यह जीवन बचने वाला नहीं है। इसीलिए आप लोग भी ऐसे अवसर पर पौधारोपण कर हरियाली के संदेश को बढ़ाइए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0