श्री महावीर मंडल रांची का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से

Jun 5, 2024 - 10:08
श्री महावीर मंडल रांची का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से

रांची। श्री महावीर मंडल, राची का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने मुख्यममंत्री से आग्रह किया कि कोविड-19को देखते हुए एवं परंपरा को ध्यान में रखते हुए मंगलवारी एवं झंडा पूजा की अनुमति अपने-अपने अखाड़ा एवं मंदिरों में दें।
मुख्यमंत्री ने सभी राम भक्तों से कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी भक्त अपने अपने घरों , अखाड़ा एवं मंदिरों में ही पूजा अर्चना करें। श्री सोरेन ने कहा कि आने वाले साल में कोविड का प्रकोप नहीं रहा तो रामनवमी महापर्व का नेतृत्व खुद करूंगा।

प्रतिनिधिमंडल में राजीव रंजन मिश्रा , रामधन बर्मन , सागर वर्मा , विक्रम सिंह , राज किशोर , राहुल सिन्हा चंकी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0