सिमडेगा- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक

Jan 6, 2020 - 09:04
सिमडेगा- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक

सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभाकक्ष में आज उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं की प्रखण्डवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रस्तुत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होने पुराने एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के सभी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित योजनाओं का कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया, साथ हीं 14वें वित्त आयोग के तहत् किये जा रहे कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । समीक्षा बैठक मे सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के अलावे अन्य उपस्थित थें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0