सीएमपीडीआई के सीएमडी एस.सरन सहित चार कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

Mar 30, 2021 - 05:07
सीएमपीडीआई के सीएमडी एस.सरन सहित चार कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

रांची : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एस. सरन सहित सीएमपीडीआई परिवार के चार सदस्य शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए. इनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘‘कांफ्रेंस हाॅल’’ में आयोजित एक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इनमें एस. सरन(अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक), गोपाल प्रसाद, महाप्रबंधक (खनन), अरूण कुमार सिंह, उच्च वर्गीय लिपिक एवं दुखन महतो, सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक शामिल हैं.
इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सरन तथा अन्य सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों को संस्थान के निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) आरएन झा एवं निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता ने पुष्पगुच्छ, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) आरएन झा, निदेशक (तकनीकी व पी एंड डी) एके राणा एवं निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना क. इस मौके पर श्रमिक प्रतिनिधि एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए. उक्त जानकारी सीएमपीडीआई के वरीय निजी सहायक (जनसंपर्क)
ओम प्रकाश सिंह ने दी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0