हाजीपुर में ‘कलेक्टर दीदी क्लास’ का 15वां सेशन, इंजीनियरिंग और होटल मैनेजमेंट छात्रों ने भी लिया हिस्सा
हाजीपुर। जिलाधिकारी वर्षा सिंह की पहल ‘कलेक्टर दीदी क्लास’ लगातार छात्रों के बीच लोकप्रिय हो रही है। इस पहल के 15वें सेशन में इस बार माध्यमिक और इंटर की छात्राओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग और होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
हाजीपुर:- जिलाधिकारी वर्षा सिंह की पहल ‘कलेक्टर दीदी क्लास’ लगातार छात्रों के बीच लोकप्रिय हो रही है। इस पहल के 15वें सेशन में इस बार माध्यमिक और इंटर की छात्राओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग और होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
शुरुआत में यह क्लास ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को करियर मार्गदर्शन, मोटिवेशन और लक्ष्य निर्धारण में मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सीवी रमन इंजीनियरिंग कॉलेज और होटल मैनेजमेंट कॉलेज, हाजीपुर के छात्रों को भी इस सेशन में शामिल किया गया।
क्लास में देश के अलग-अलग हिस्सों से हाजीपुर में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने छात्रों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें लक्ष्य तय करने, अनुशासन बनाए रखने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।
सेशन के बाद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने कहा कि जिलाधिकारी की सरल तरीके से समझाने की शैली से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर नई दिशा मिली है।
छात्रों ने ‘कलेक्टर दीदी क्लास’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके करियर को लेकर जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







