वैशाली में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा
वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर पंचायत के खजौली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से करीब दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम कुमार के दो वर्षीय पुत्र शिवराज कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, शिवराज अपने घर के पास खेल रहा था। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गांव और घरों के आसपास बाढ़ का पानी पहुंचा हुआ है। बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान बच्चा पानी में चला गया और गहरे पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता विक्रम कुमार प्रदेश में रहते हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव और घरों के आसपास बाढ़ का पानी जमा होने से स्थानीय लोगों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0